Friday, 8 March 2019

चालीसे का पहला रविवार: हिंदी प्रवचन (10 March, 2019)




ख्रीस्त में प्यारे भाईयों और बहनों,ईश्वर  ने आदम और हेवा को बनाया, उन्हें पृथ्वी पर विचरने वाले हर जीव जन्तुओं पर अधिकार दिया, और उनसे यह उम्मिद की गयी कि वे बदले में ईश्वर  के प्रति आज्ञाकारी व ईमानदार रहें। बल्कि हमारे आदि माता-पिता ने ईश्वर  प्रदत वरदानों के घमंड में ईश्वर  की आज्ञा का उल्लंघन किया जिसका परिणाम उन्हें और उनकी संतानों को भुगतना पडा और आज तक संसार भुगत रहा है। इस बात पर खेद प्रकट करना हमारा हक बनता है कि हमारे आदि माता-पिता ने बहुत ही मुर्खतापूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण कार्य किया है। लेकिन हम क्या कर रहे हैं? हम उनसे कितने भिन्न हैं। हम हमारे दैनिक जीवन में ईश्वर की दया व कृपा को विभिन्न रूपों में देखते व अनुभव करते हैं। लेकिन हम फिर भी बहुत बार ईश्वर  की आज्ञाओं का उल्लंघन करते तथा हमारे आदि माता-पिता से भी अधिक मुर्खतापूर्ण व दुर्भाग्यपूर्ण कार्य करते हैं। क्या ये हमारे लिए शर्म व खेद की बात नहीं?

जिस प्रलोभन एवं परीक्षा का सामना प्रभु येसु ने किया वे हमारे लिए एक प्रोत्साहन एवं सांत्वना का स्रोत हैं। यदि हमारे प्रभु एवं गुरूवर येसु को स्वयं प्रलोभनों के दौर से गुजरना पडा तो हम भी परीक्षा एवं प्रलोभन मुक्त जीवन की उम्मीद नहीं कर सकते। मूल रूप से हमारे प्रलोभन भी वही है जो आदम हेवा के सामने थे और जो प्रभु येसु के सामने थे। हेवा को सबसे पहले वह फल सुंदर और स्वादिष्ट दिखा। उसे देखने में सुंदर दिखा और उसने सोचा देखने में इतना सुन्दर है तो खाने में कितना स्वादिष्ट होगा। वैसे ही प्रभु येसु के सामने सबसे पहला प्रलोभन शारीरिक भूख मिटाने का था।  शैतान ने उनसे कहा कि वह अपनी दिव्य शक्ति से पत्थर को रोटी बनाकर खा ले क्योंकि वह भूखा है। आज हमारा यह शरीर कई प्रकार की भूखों को शांत करने के लिए हमें बाध्य करता है। हमारी पंचेंद्रियां विभिन्न प्रकार से तृप्त होना चाहती हैं। हमारे समाने विभिन्न प्रकार की भूख रहती है। आँखों की भूख - दूसरों को वासना भरी निगाहों से देखने की भूख, अश्लीलता भरी  चीज़ें देखने और पढने की भूख, अच्छा से अच्छा स्वादिष्ट भोजन करने की भूख, दैहिक वासना की भूख, सच्ची - झूठी तारीफ सुनने की भूख। आरमदायक घर व सुख-सुविधा की भूख अदि। 

फिर शैतान ने हेवा को ईश्वर  के बाराबर हो जाने का प्रलोभन दिया। उसने येसु को भी सारी दुनिया का वैभव दे देने का प्रलोभन दिया। और आज भी वह हमें विभिन्न प्रकार से बडे-बडे वादे करके प्रलोभित करता रहता है। खोखली तारीफ एवं बडापन दिखाने का प्रलोभन, चार जन की भीड में प्रशंसा पाने का प्रलोभन, स्कूल में अव्वल आकर घमंड करने का प्रलोभन, अपने आप को दूसरों से ज़्यादा धार्मिक मानने का प्रलोभन और धन व शक्ति का प्रलोभन आवश्यकता  से अधिक धन और हैसियत से अधिक मान-सम्मान पाने, सत्ता हथियाने एवं दूसरों पर शासन करने की लालच में इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है। क्योंकि इंसान कमजोर प्राणी है। मत्ती 26,41 में वचन कहता है - अत्मा तो तत्पर है लेकिन शरीर दुर्बल है। हम दुर्बल शरीर वाले प्राणी हैं। 
स्तोत्र 141 में वचन कहता है मेरे हृदय को बुराई की ओर झूकने न दे। कितनी वास्तविकतापूर्ण प्रार्थना है ये। हमारे चारों ओर बुराइयां ही बुराइयां है। न केवल आज बल्कि उस जमाने में भी इसलिए स्त्रोतकार कहता है मेरे हृदय को बुराई की ओर झूकने न दे। मत्ती 6 और लूकस 11 में हम पढते हैं कि प्रभु येसु ने अपने शिष्यों को एक प्रार्थना सिखाई। यह सबसे उत्तम प्रार्थना है। हे हमारे पिता............और हमें परीक्षा में न डाल परन्तु बुराई से हमें बचा। कितनी सुंदर प्रार्थना है यह। यह सबसे आदर्श, सुंदर और सबसे शक्तिशाली प्रार्थना है। प्रभु ने कहा हे पिता हमें परीक्षा में न डाल परन्तु बुराई से बचा। प्रभु येसु कहते हैं तुम्हें बार बार इस तरह प्रार्थना करने की आवश्यकता  है। क्योंकि सबसे पहले हमारा झूकाव पाप की ओर है।

हम उत्पत्ति 8 में पढते हैं सारे संसार मे पाप भर गया था और ईष्वर ने प्रलय भेजा लेकिन ईष्वर ने नूह और उसके परिवार को बचा लिया और प्रलय के बाद नूह ने ईष्वर के लिए बली चढाई और ईष्वर ने यह कहा कि अब से में मनुष्यों को अभिषाप नहीं दूंगा। क्योंकि बचपन से ही मनुष्यों की प्रवृति पाप की ओर है। इसलिए प्रभु हमसे कहते हैं तुम्हें निरन्तर प्रार्थना करनी है। हे पिता हमें परीक्षा में न डाल।
दूसरी तरफ हम देखते हैं मत्ती 18, 7 में प्रभु कहते हैं कि प्रलोभन अनिवार्य है। प्यारे भाईयों बहनों प्रलोभन देने वाला हर समय हमारे चारों ओर मंडराते रहता है। वह हर समय क्रियाशील  रहता है। संत पेत्रुस 5, 8 में कहते हैं कि "आपका शत्रु शैतान दहाडते सिंह की तरह विचरता रहता है। और ढूंढता रहता है कि किसे फाड खाये।" तो हमारा शत्रु शैतान ढूंढते रहता है कि किसे फाड खायें। हमें हर समय अंधकार की शक्तियों से लडना पडता है, जैसे कि एफेसियों 6 में लिखा है। हर समय विभिन्न नकारात्मक आत्माओं से लडना पडता है। लालच की आत्मा, गुस्से की आत्म, उदासी की आत्म, आलस की आत्मा, निराशा  की आत्मा । हमें इनसे लडना पडता है। हमारा जीवन एक लंबा युद्ध है और इस युद्ध में हमेशा  प्रभु से प्रार्थना करते रहना है कि हे प्रभु हमें परीक्षा में न डाल परन्तु बुराई से हमें बचा। 12 कुरिंथयों 11,14 में संत पौलुस कहते हैं कि आप लोग इस चीज से अष्चर्यचकित न हों कि शैतान कभी-कभी स्वर्गदूत का रूप ले सकता है। कभी हमारे सामने आकर्षक बातें आकर्षक चीजें आकर्षक लोगों को ला सकता है। हमें भ्रमित कर सकता है। इस दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसी परिथितियों में भ्रमित हो जाते हैं और आसानी से शैतान के चुंगूल में पड जाते है। इसलिए हमें हर समय प्रार्थना करने की ज़रूरत है। कि हे प्रभु हमें परीक्षा में न पडने दे। आज हम ऐसे संसार में रह हैं जहां सबसे ज्यादा प्रलोभन देने वाली बातें और चीजें हैं। योहन 17,15-16 में प्रभु ने हमस ब के लिए प्रार्थना की कि पिता मैं नहीं कहता कि उन्हें संसार से उठा ले। वे संसार में हैं लेकिन उन्हें बुराई से बचा। 

हम विश्वासी इस संसार में हैं लेकिन यह स्वभाविक है हम इस संसार की बुराईयों में फंस जाते है।
प्रलोभनों से विजय पाने का रास्ता प्रभु येसु हमें दिखलाते हैं। और वह है उपवास, प्रार्थना और ईश  वचन का पठन एवं मनन चिंतन। जब प्रभु येसु की परीक्षा ली गयी उससे पहले वे मरूभूमि में चालीस दिनों तक उपवास व प्रार्थना कर रहे थे। और शैतान के हर बहकावे का वे वचन की शक्ति से सामना कर रहे थे। हम सब कमजोर हैं इसलिए हमें प्रभु से शक्ति प्राप्त करने की ज़रूरत है।
आईये हम प्रभु से प्रार्थना करें। हमें परीक्षा में न पडने दे परन्तु सब बुराईयों से हमें बचा, आमेन।

Tuesday, 5 March 2019

पवित्र राख बुधवार,2019:हिंदी प्रवचन (6 March, 2019)




जोएल २, १२-१८
२ कुरिन्थियों ५, २०-६ ,२
मत्ती ६, १-६, १६-१८

उपवास के आह्वान के साथ आज हम दुःखभोग काल का आगाज़ कर रहे हैं। आत्मा के  शुद्धिकरण एवं प्रभु तथा एक-दूसरे के साथ मेल-मिलाप करने का यह उपयुक्त समय है। यह अनुग्रह का समय है, आत्माओं के उद्धार का समय है, यह अन्यंत कीमती समय है। इसे हम यूँ ही न जाने दें। आज के दूसरे पाठ में प्रभु हमसे कहते हैं - ‘‘आप को ईष्वर की जो कृपा मिली है, उसे व्यर्थ न जाने दें; क्योंकि वह कहता है - उपयुक्त समय में मैंने तुम्हारी सुनी; कल्याण के दिन मैंने तुम्हारी सहायाता की। और देखिए, अभी उपयुक्त समय है, अभी कल्याण का दिन है’’ (2 कुरिंथियों 6, 2)

पाप से विकृत हमारे मानवीय स्वभाव को आज एक सही दिशा  की ज़रूरत है। पाप की अज्ञानता में खोए मानव को आज प्रभु की ज्योति की ज़रूरत है। रोम. 3,23 में वचन कहता है - ‘‘क्योंकि सब ने पाप किया और सब ईष्वर की महिमा से वंचित हो गये। ईष्वर की कृपा से सबों को मुफ्त में पापमुक्ति का वरदान मिला है।’’ हममें शायद ही कोई ऐसा होगा जो निष्पाप है, जिसने कभी पाप ही नहीं किया हो। हम सब पापी हैं। और यदि हम यह स्वीकार करते हैं कि हम सब पापी हैं, हम ईष्वर की महिमा से वंचित हैं, अनन्त जीवन हमारे हाथों से फिसलता जा रहा है, हम प्रभु से दूर होते जा रहे हैं, हमारा जीवन अनन्त विनाश  की ओर खींचा चला जा रहा है तो अब यह उचित समय है, हमारे उद्धार का समय है।

आज हम प्रभु की यह वाणी ध्यान से सुने जिसे हमें प्रभु आज के पहले पाठ के माध्यम से कह रहे हैं - ‘‘अब तुम लोग उपवास करो और रोते तथा शोक मनाते हुए पूरे हृदय से मेरे पास लौट आओ। अपने वस्त्र फाड कर नहीं, बल्कि हृदय से पश्चाताप करो और अपने प्रभु ईष्वर के पास लौट जाओ; क्योंकि वह करूणामय, दयालु, अत्यन्त सहनषील और दयासागर है।’’
चालीसे का यह पवित्र समय हमारे लिए प्रार्थना एवं उपवास करते हुए अपने पापों पर पाश्चाताप  करने का उचित समय है। प्रार्थना और उपवास का क्या संबंध है? उपवास हमारी प्रार्थनाओं को अधिक प्रभावशाली बनाता है। कई बार हमारे जीवन में हम ऐसी परिस्थितियों के दौर से गुजरते हैं जहाँ कुछ चीज़ अथवा कुछ काम कर पाना हमारी शक्ति के परे हो जाता है। हम प्रार्थना करते हैं, दुआयें मांगते हैं, चर्च जाते हैं, फिर भी हमारा काम नहीं होता है , या फिर हमारी  बुरी आदत नहीं सुधरती। हम हार जाते हैं, टूट जाते हैं। एक बार प्रभु के चेलों के साथ भी ऐसी ही हुआ। संत मारकुस के सुसमाचार 9, 14-29 में हम इस घटना के बारे में पढते हैं जहांँ प्रभु येसु अपने रूपान्तरण के बाद अपने  शिष्यों  के पास लौटते हैं तो उन्हें एक बडी उलझन मंे पाते हैं। एक व्यक्ति अपने बेटे को जो कि अपदूतग्रस्त था उनके पास लाता है और प्रभु के  शिष्य लाख कोशिश  करने के बाद भी उसे नहीं निकाल पाये। आखिर में उसे प्रभु के पास लाया जाता है और प्रभु उसे चंगाई प्रदान करते हैं। तब  शिष्यों ने प्रभु से अपनी असमर्थता का कारण पूछा तो प्रभु ने कहा - ‘‘प्रार्थना और उपवास के सिवा और किसी उपाय से यह जाति नहीं निकाली जा सकती’’ (मार्क 9, 29)।

हमारे जीवन में कुछ बुराईयाँ ऐसी होती है, जो जीवनभर पीछा नहीं छोडती। हम हजारों कोशिश  करते हैं, पर फिर भी हम उन पापोें अथवा बुराईयों के दास बने रहते हैं। कई ऐसे व्यक्तियों को मैंने देखे है जो विभिन्न प्रकार की बूरी आदतों जैसे नशापान, गाली देना, दूसरों की बुराई करना, वासना के गुलाम बन जाना आदि के ऐसे गुलाम बन जाते हैं कि वे चाह कर भी उनसे मुक्ति एवं छुटकारा नहीं पा सकते। हम मेसे भी कई विभिन्न प्रकार के ऐसे पुराने से पुराने बंधनों से बंधे हुए हैं। बुराईयों ने हमारे ऊपर अधिकार करके रखा है। बुरी आदतें, बुरे विचार हमारे जीवन को चलाती हैं। यदि हम मेसे कोई है जिसे लगता है कि मेरे पापों का, मेरे पापमय स्वभाव का, मेरी बुरी आदत का कोई निदान नहीं हैैं। तो इस चालीसे के समय में उपवास रखकर प्रार्थना करते हुए हम अपनी कमज़ोरियों को प्रभु को समर्पित करें। वह अपने वादे का पक्का है। कोई बंधन ऐसा नहीं जिसे प्रभु येसु नहीं तोड सकते, कोई भी बुरी आदत ऐसी नहीं है जिससे मसीह हमें निजात नहीं दिला सकते। वचन कहता है - ‘‘उसके पुत्र के जीवन द्वारा निष्चय ही हमारा उद्धार होगा‘‘ (रोम 5, 10)। ‘‘वह अपने शरीर में हमारे पापों को क्रूस के काठ पर ले गये, जिससे हम पाप के लिए मृत हो कर धार्मिकता के लिए जीने लगें। आप उनके घावों द्वारा भले चंगे हो गये हैं’‘ (1 पेत्रुस 2, 24) हमारी हर एक कमज़ोरी को, हर एक दुर्बलता प्रभु येसु अपने क्रूस के ऊपर ले जाते हैं और उनके खून बहाये जाने से हमें चंगाई मिलती है, हमें छुटकारा मिलता है। ईष्वर ने हमें अंधकार की अधीनता से निकाल कर अपने प्रिय पुत्र के राज्य में ले आया। उस पुत्र के द्वारा हमारा उद्धार हुआ है, अर्थात् हमें पापों की क्षमा मिलती है।


चालीसा काल प्रभु के पुनरूत्थान के पर्व की तैयारी का समय है। हम इस समय हमारे पापमय मृत्यु के जीवन को त्यागकर प्रभु के साथ एक नवीनता का जीवन प्रारम्भ करने की तैयारी करते हैं। पवित्र कलीसिया इस पवित्र समय में पुण्य कमाने के तीन प्रमुख मार्ग हमें बतलाती है।
पहला है - उपवास व त्याग करते हुए अपने किये हुए पापों पर पश्ताप  करना व पापमय जीवन को त्यागते हुए प्रभु के करीब आना।
दूसरा - प्रार्थना में जीवन बिताना 
तीसरा- दान देना। या ज़रूरतमंदों की सहायता करना। 

इन सब पुण्यकर्मों को करने का हमारा उद्देश्य  हमारे सामने बिल्कुल साफ होना चाहिए। हमारे धर्म कर्मों की जानकारी सिर्फ मुझे और मेरे प्रभु को हो। हमारा उपवास, हमारी प्रार्थना दूसरों को प्रभावित करने के लिए नहीं लेकिन प्रभु को प्रसन्न करने के लिए होना चाहिए। यदि हम दूसरों को दिखाने के लिए, दूसरों की वाह-वही लूटने के लिए, दूसरों से तारीफ पाने के लिए हमारे धर्म-कर्म करते हैं तो आज का सुसमाचार हमसे कहता है हम हमारे स्वर्गीक पिता के पुरस्कार से वंचित हो जायेंगे। प्रार्थना का उद्देष्य यह नहीं कि मैं धार्मिक कहलाऊँ पर यह कि मैं प्रभु से अपना संबंध जोडूं। दान देने का उद्देष्य यह नहीं कि दूसरे लो, मेरी उदारता को जानें पर यह कि मेरे द्वारा किसी गरीब, किसी बेसहारा, किसी पीडित की मदद हो जाये। मेरा धन, मेरी शक्ति व गुण दूसरों के काम आये। मेरे उपवास का मतलब यह नहीं कि लोग मेरी धार्मिकता से वकिफ़ हो जायें, पर यह कि मेरी शारीरिक भूख मुझमें अध्यात्मिक भूख जगाये। रोटी की भूख मुझमें प्रभु व उसके वचनों की भूख जगाये। और मेरे उपवास व त्याग से जो कुछ बचता है उससे मैं किसी ज़रूरतमंद की मदद करूंँ। आने वाले इन चालीस दिनों में यदि मैं इन बातों पर ध्यान देता हूँ तो यह पावन समय मेरे लिए बहुत ही अर्थपूर्ण व प्रभु की आषिष व कृपा का एक स्रोत बनकर मेरे जीवन में मसीह के उद्धार व मुक्ति को प्राप्त करने में मेरी सहायाता करेगा।
आमेन।





Saturday, 2 March 2019

वर्ष का आठवाँ रविवार हिंदी प्रवचन (3 March,2019)


प्रवक्ता ग्रन्थ 27 :4 -7
1 कुरिन्थियों 15 :54 - 58
लूकस 6 :39-45 

इंसान ईश्वर  की सबसे बेहतरीन रचना है, इसे हर कोई मानता है। पवित्र बाइबल हमें  बतलाता है कि इंसान को  ईश्वर  अपने ही स्वरूप में रचा है (उत्पत्ति 1ः27)। कई सारी बातें हैं जो मनुष्य को अन्य प्राणियों से अलग करती हैं। पर जहाँ  तक मैं सोचता हँू मनुष्य की सोचने की जो क्षमता है, और उसमें जो तर्क-वितर्क करने की क्षमता है वो अन्य किसी प्राणी में नहीं है। अपनी तार्किक क्षमता की बदौलत इंसान नित्य नये आविष्कार करता आ रहा है। इस सिलसिले में इंसान ने अपने  मन की भावनाओं को, और अपने विचारों को अन्य लोगों तक पहुँचाने के क्षेत्र में भी कई प्रयोग किये और कई प्रकार के संचार साधनों को इजात किया। पहले एक समय था जब मानव ईशारों अथवा संकेतों के माध्यम से अपनी बात दूसरों तक पहुँचाते थे, फिर चित्रकारी द्वारा और फिर धीरे-धीरे शब्दों और भाषाओं का आविष्कार हुआ। यूँ तो विचारों के आदान-प्रदान के आधुनिक से अत्याधुनिक माध्यम जैसे टी.वी., इंटरनेट, मोबाइबल फोन, फेसबुक, वाॅट्सऐप, इंस्टाग्राम, ट्वीट्र आदि आज हमारे पास उपलब्ध है परन्तु व्यापक रूप से जिस माध्यम का प्रयोग आमतौर पर इंसान करता है वह है मौखिक-संवाद या मुँह से बोले शब्द।

इंसान जब से बोलना सिखता है तब से अपनी जिंदगीभर कितने ही शब्द वो बोल  जाता है। कुछ अच्छी कुछ बूरी, कुछ भलाई की तो कुछ बुराई की, कुछ निर्माणकारी तो कुछ विनाशकारी कितनी ही बातें हम उठने से सोने तक करते हैं।
इसलिए हमें इस बात को लेकर सावधान रहना चाहिए कि हम कब, कहाँ और क्या बोल रहे हैं। जहाँ हमारा एक वचन किसी की जिंदगी बना सकता है वहीं हमारी एक वाणी किसी की जिंदगी बरबाद कर सकती है। किसी को दी गई प्रज्ञाभरी सलाह उसे महान बना सकती है, वहीं किसी को दिया गया अभिषाप या हतोत्साह करने वाली बात व्यक्ति को नीचे गिरा सकती है। हमारे शब्द बहुत ही ताकतवर होते हैं।  इसलिए प्र्रभु के वचन में लिखा है- ‘‘अविचारित शब्द कटार की तरह छेदते है; किंतु ज्ञानियों की वाणी मरहम जैसी है’’ (सूक्ति ग्रंथ 13ः3)। और प्रवक्ता ग्रंथ 30ः29-30 में लिखा है  - ‘‘अपने शब्दों के लिए तराजू और बाट बनवाओ। सावधान राहो कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी जिह्वा फिसल जाये।’’ और सूक्ति ग्रंथ 17ः25 में लिखा है - ‘‘जो जिह्वा पर नियंत्रण रखता है वह ज्ञानी है। जो शान्त रहता है वह समझदार है।’’ इसलिए हमें वाणी के महत्व अपने जीवन में समझना  बेहद ज़रूरी है। 

कबीर दासजी कहते हैं : 
ऐसी बानी बोलिए, मन का आपा खोय।
औरन को शीतन करै, आपहु शीतल होय। 
इसका सार है कि मीठी वाणी से ही दूसरों का दिल जीता जा सकता है। 

अब सवाल यह उठता है कि वाणी मीठी होए तो कैसे होए? 
शक्कर या शहद खाने से? मीठी वाणी या फिर अच्छी वाणी किसके मुँह से निकल सकती है, इसका जवाब आज के पाठों में प्रभु का वचन हमें देता है।
आज प्रभु अपने वचन के द्वारा पहले पाठ में हमें बतलाते हैं - ‘‘भट्टी में कुम्हार के बरतनों की और बातचीत में मनुष्य की परख होती है। पेड के फल बाग की कसौटी होते हैं; और मनुष्य शब्दों से उसके स्वभाव का पता चलता है।’’ (प्रवक्ता ग्रंथ  27,6-7)। यह एक मनोवैज्ञानिक तथ्य है कि इंसान वही बोलता है जो उसके अंदर भरा हुआ है। कभी कोई सज्जन व्यक्ति जिसके अंदर पवित्रता भरी है अभद्र व अष्लील बातें नहीं करेगा। और जो गाली देता हो अथवा अष्लील बातें करता हो उसका मन साफ व पवित्र होगा यह कभी नहीं कहा जा सकता। इसलिए आज का सुचमाचार हमें सिखलाता है - ‘‘अच्छा मनुष्य अपने हृदय के अच्छे भंडार से अच्छी चीज़ें निकालता है और जो बुरा है, वह अपने बुरे भण्डार से बुरी चीज़ें निकालता है; क्योंकि जो हृदय में भरा है वही तो मुँह से बाहर आता है’’ (लूकस6,45)।  
इसलिए यदि हमें मीठी वाणी बोलना है, यदि हमें निर्माणकारी बातें करना है, यदि हमें दूसरों को ऊँचा उठाने की बात करना है, यदि हमें प्रेम भरी बातें करना है तो हमें न तो शक्कर खाने की ज़रूरत है और न ही शहद परन्तु अपने मन को अच्छी, मधूर व पवित्र बातों से भरने की ज़रूरत है। प्रभु येसु कहते हैं - ‘‘जो मुँह में आता है, वह मनुष्य को अषुद्ध नहीं करता, बल्कि जो मुँह से निकलता है वही मनुष्य को अषुद्ध करता है’’ (मत्ती15,11)। और मुँह से वही निकलता है जो अंदर भरा हुआ है। इसलिए वाणी की सफाई तभी संभव है जब हम हमारे मन को साफ करेंगे। अपने भीतर से सारे बूरे विचारों को और  बुरी भावनाओं को बाहर निकालेंगे और अपने दिल व मन को पवित्र व शुद्ध बातों से भरेंगेे। 

इस संदर्भ में प्रभु के वचनों से अच्छी और पवित्र बातें और क्या हो सकती हैं? नबी ऐज़ेकिएल के ग्रंथ 3ः3 में हम पढते हैं प्रभु नबी से कहते हैं - ‘‘मानवपुत्र मैं जो पुस्तक दे रहा हूँ, उसे खाओ और उससे अपना पेट भर लो। मैं ने उसे खा लिया, मेरे मुँह में उसका स्वाद मधु जैसा मीठा था।’’ प्रभु आज हम सब के सामने पवित्र बाइबल रख रहे हैं और कह रहे हैं इसे खाकर, इसमें लिखे शब्दों से अपने दिल को भर लो। प्रभु की वाणी मधु से भी मीठी है। स्तोत्र ग्रंथ 119ः105 में लिखा है - ‘‘तेरा वचन मुझे ज्योति प्रदान करता और मेरा पथ आलोकित करता है।’’ आईये हम प्रभु की वाणी से अपने मन, दिल व जीवन को भर लें और ‘‘अपने मनोभावों को येसु मसीह के मनोभावों के अनुसार बना लें’’ (फिलि. 2ः5)। जिससे हमारी वाणी की मधुरता की सुगंध चहुँ ओर फैल जाये और हम जो कुछ भी बोलें वह प्रभु के वचनों से प्रेरित  हों। आमेन। 

Saturday, 16 February 2019

वर्ष का 6 वां रविवार:हिंदी मनन चिन्तन (February 17, 2019)



यिरमियाह 17,5-8
1कोरिंथियों 15,12.16,20
लूकस 6,17.20-26

प्रभु ने इंसान को सृष्टि का शीर्ष बनाया और उसे प्रज्ञा व ज्ञान से नवाजा। ईष्वर द्वारा प्रदत प्रज्ञा व ज्ञान की बदौलत इंसान ने इतिहास में कई प्रकार की खोजें और आविष्कार किये हैं। जिसने मनुष्य के जीवन को कई मायनों में एक आरामदायक व सुख-सुख सुविधाओं से सम्पन्न बना दिया है। कभी कई किलोमिटर पैदल यात्रा करने वाला मानव आज हवाई जहाज में बैठकर हजारों मील महज घंटों में तय कर लेता है। कई बिमारियां जो लाईलाज थी आज उनका इलाज खोज लिया है। मृत्यु दर परिणामस्वरूप कम हो गई है। कई प्रकार की मशिनों ने जटिल से जटिल कामों को आसान कर दिया है। कम्युटर विज्ञान की क्रांति ने तो हर दिशा में विसमयकारी काम किया है। आजकल अर्टिफिष्यल इंटेलिजेंस याने कृत्रिम दिमाग का विकास किया जा रहा है। याने मानव ऐसी मशीन अथवा रोबोट बना रहा है जो मनुष्य की तरह काम कर सकता है। अप्राकृतिक रूप से अर्थात कृतिम तरीकों से बच्चे पैदा करने के भी कई जुगाड मानव ने किये हैं। अंतरिक्ष की उडान भरकर इंसान चांद तारों की सैर करके भी आया है। और एक दिन वहां पर दुनिया बसाने के ख्वाब भी देख रहा है। ज्ञान और विज्ञान ईष्वर द्वारा प्रदत्त एक अमुल्य दान है। परन्तु इस पर मनुष्य की निर्भरता और भरोसा इतना अधिक हो गया है कि वे इसके स्रोत ईष्वर को ही भूल रहे हैं। किसी को अपने ज्ञान का गुरूर है तो किसी को अपनी संपत्ति का, किसी को  अपनी शारीरिक शक्ति का भरोसा है तो किसी को किसी व्यक्ति विषेष पर भरोसा है। प्रभु अपने वचन द्वारा हमें चेतावनी चेतावनी देते हैं सूक्ति ग्रंथ 3,5 में - ‘‘तुम सारे हदय से प्रभु का भरोसा करो। अपनी बुद्धी पर निर्भर मत रहो’’। संत लूकस 12,13 में हम मूर्ख धनी का दृष्टांत सुनते हैं जिसे अपने धन पर इतना भरोसा होता है कि वह पूरी जिंदगी ऐशो- आराम में गुजारने के ख्वाब देखता है। पर प्रभु उससे कहते हैं रे मूर्ख तेरे प्राण आज ही तुझसे ले लिये जायेंगे तो फिर तेरी इस संपत्ति का क्या होगा जिसे तूने इकट्ठा किया है?
आज के पहले पाठ में प्रभु मनुष्यों पर भरोसा रखने वालों को धिक्कारते हुए कहते हैं - ‘‘धिक्कार उस मनुष्य को, जो मनुष्यों पर भरोसा रखता है।’’
परन्तु जो ईश्वर पर भरोसा रखता है उसे प्रभु धन्य कहते हुए कहते हैं - ‘‘धन्य है वह मनुष्य जो प्रभु पर भरोसा रखता है, जो प्रभु का सहारा लेता है। वह जलस्रोत के किनारे लगाये गये वृक्ष के सदृश्य है, जिसकी जडें पानी के पास फैली हुई हैं। वह कडी धूप से नहीं डरता, उसके पत्ते हरे भरे बने रहते हैं। सूखे के समय भी उसे कोई चिंता नहीं होती क्योंकि उस समय भी वह फलता है।’’
फलिप्प्यिों को लिखे पत्र 4,6 में प्रभु का वचन कहता है - ‘‘किसी बात की चिंता न करें हर जरूरत में प्रार्थना करें और विनय तथा धन्यवाद के साथ ईष्वर के सामने अपने निवेदन प्रस्तुत करें।’’
जो मनुष्य अपने सभी कामों में ईश्वर पर भरोसा रखता है उसकी जडें ईश्वर  में है और उसे किसी भी प्रकार की प्रतिकूल अथवा विकट परिस्थिति में भी डरने व घबराने की कोई जरूरत नहीं। क्योंकि इस दुनिया का धन, इस दुनिया की ताकत, इस दुनिया की तकनीकियां, व इस दुनिया की दवाईयां हमें कुछ क्षणों का आराम व सकून तो दे सकती हैं परन्तु हमेशा की जिंदगी नहीं दे सकते। हमेशा की जिंदगी सिर्फ येसु ही दे सकता है। संत योहन 10,10 में प्रभु हमसे कहते हैं - ‘‘चोर केवल चुराने मारने एवं नष्ट करने आता है। मैं इसलिए  आया हूं कि वे जीवन प्राप्त करे, परन्तु हमेशा का जीवन प्राप्त करे।’’ इसलिए मसीह पर हमारा भरोसा केवल इस दुनिया के लिए नहीं परन्तु इस दुनिया के बाद आने वाले जीवन के लिए है। इसलिए आज के दूसरे पाठ में संत पौलुस हमें बतलाते हैं - यदि मसीह पर हमारा भरोसा केवल इस जीवन तक ही सीमित है तो हम मनुष्यों में सबसे दयनीय हैं।’’ (1 कुरिंथयों 15, 19)
प्रभु येसु हमें इस दुनिया की ही खुशी, आनन्द और जीवन देने नहीं परन्तु इस दुनिया से परे, हमारे धन-दौलत से परे, हमारे ज्ञान-विज्ञान से परे, व हमारी बुद्धी से परे एक ऐसा जीवन देने आये जिसकी खुशी का, जिसके आनन्द का कोई अंत नहीं। क्योंंकि सारी खुशी, शांति और आनन्द का स्रोत ईश्वर स्वयं वहां उनके साथ रहेगा। इसलिए प्रभु येसु आज के सुसमाचार में गरीबों को धन्य कहते हैं जो अपने धन पर नहीं परन्तु ईष्वर पर व उसकी कृपा पर आश्रित रहते हैं। उनका भरोसा ईश्वर पर रहता है। और ऐसे लोगों के लिए ईश्वर ने स्वर्ग राज्य देने का वादा किया है। प्रभु इन्हें धन्य कहते हैं जो अभी भूखे हैं वे तृप्त किये जायेंगे, जो अभी रोते हैं वे हँसेंगे।
  प्रभु पर भरोसा व विश्वास करने के  कारण लोगों के बैर के शिकार व निंदा सहने वालों से प्रभू कहते हैं-
आनन्दित होना, क्योंकि देखो, तुम्हेँ स्वर्ग में बड़ा पुरस्कार प्राप्त होगा।
परन्तु जो जो इस दुनियां में अपना सुख खोजते व ईश्वर को त्यागकर दुनियांवी चीजों पर भरोसा रखने वालों को येसु कहते हैं-
धिक्कार तुमको जो धनवान हो, क्योंकि तुम अपनी शान्ति यहीं पर पा चुके हो।
धिक्कार तुम को जो अभी तृप्त हो, तुम भूखे रहोगे: धिक्कार तुम को; जो अब हंसते हो, तुम शोक करोगे और रोओगे।
प्यारे विश्वासियों आज निर्णय करिये कि हमें इस दुनियां के सुखों, इस दुनियां की ताकतों, व इस दुनियां के साधनों पर भरोसा रख कर क्षणिक सुख और शांति पाना है या फिर प्रभु पर भरोसा रख कर कभी न खत्म होने वाली खुशी व आनंद पाना है। प्रभु हम हैं सही चुनाव करने की कृपा दे आमेन।


Saturday, 9 February 2019

वर्ष का पाँचवा, रविवार हिंदी मनन चिंतन (February 10, 2019)

इसायाह 6,1-2.3-8
1कुरिन्थियों 15, 1-12
मत्ती 5, 1-11
Homily Reflections by Rev.  Fr. Pius Lakra SVD

‘‘मैं किसको भेजूं, मेरा संदेश कौन लेके जाएगा,

फिर मैंने कहा - मैं यहाँ प्रस्तुत हूँ मुझे लीजिए।’’

आज सामान्य काल का पांचवाँ रविवार है। आज के पाठों के द्वारा प्रतीत होता है कि अपने सन्देश/सुसमाचार को दूसरों तक पहुँचाने के लिए, ईश्वर को हमारी आवश्यकता है - चाहे वह एक सहभागी के तौर पर हो या फ़िर शिष्य के तौर पर या एक सन्देशवाहक के तौर पर।

पहले पाठ में नबी इसायाह के दिव्य दर्शन या बुलावे के बारे में वर्णन है तो वहीं आज दूसरे पाठ में संत पौलुस उनकी खुद की बुलाहट का वर्णन करते हैं और सुसमाचार में हम येसु के प्रारंभिक शिष्यों के बुलावे का वर्णन पाते हैं।

ईसा पूर्व सातवीं सदी में तत्कालीन यूदा के राजा उज़्ज़ीया के मृत्यु वर्ष में, नबी इसायाह को बुलावा मिला। इस पाठ के अनुसार नबी इसायाह को ईश्वर का दर्शन मिलता है और इसका संदर्भ है मंदिर का वातावरण तथा पूजा अर्चना का मुहूर्त। नबी इसायाह को एहसास होता है कि ईश्वर अति पवित्र, शक्तिशाली, और मनुष्य से परे है। उनकी वाणी से सब कुछ काँपता है वे सर्वशक्तिमान है। धुआँ उनकी पूर्ण उपस्थिति को प्रतीत करता है । ईश्वर के पवित्र होने के ठीक विपरीत, नबी इसायाह को अपनी मानवीय स्थिति जो कि बिल्कुल पापमय, अपवित्र है का एहसास होता है। लेकिन स्वर्ग दूत, नबी इसायाह की जिव्हा में अंगार से स्पर्श कर उन्हें पवित्र करते हैं तथा उन्हें नबी बनने के लिए आह्वान करते हैं। ईश्वर अति पवित्र है, और पवित्रतम् ईश्वर के कार्य करने के लिए पवित्र व्यक्ति चाहिए, शुध्दीकरण नितांत आवश्यक है।

संत पौलुस कहते हैं, “मैं जो हूँ वह प्रभु की कृपा से, और ईश्वर की कृपा मेरे प्रति व्यर्थ नहीं”। दूसरा पाठ कुरिन्थयों के पहले पत्र अध्याय 15:1-11 से लिया गया है जहाँ हम पाते हैं कि प्रभु येसु ख्रीस्त ने संत पौलूस को सुसमाचार की घोषणा करने के लिए चुन लिया है और जो सुसमाचार वह घोषित करता है वह उन्हें ईसा मसीह से मिला है और यह ईश्वर की कृपा है तथा इस बुलावे को क्रियान्वित करने के लिए वह लगन से परिश्रम करता है। प्रभु की कृपा से कोई भी सुसमाचार प्रचारक बन सकता है इसके लिए प्रभु का बुलावा आवश्यक है साथ-साथ जीवन में परिवर्तन या बदलाव भी जरूरी है।

प्रभु अयोग्य को भी योग्य बनाता, जो अपने आप को खाली, नगण्य करता उसे ईश्वर संपूर्ण करता है। “जाल गहरे पानी में डालो”। संत लूकस के सुसमाचार अध्याय 5:1-11 में संत लूकस येसु के प्रारंभिक शिष्यों के बुलावे के बारे में वर्णन करते हुये बताते हैं कि वे व्यवसाय से मछुवारे थे। चमत्कारिक तरीके से, येसु के आदेशानुसार, "आपके कहने पर..." जाल डालने पर उन्हें अनोखा अनुभव होता है।

येसु मसीह सभी व्यवसाय में माहिर हैं पारिवारिक पेशे से बढ़ाई होते हुए भी उन्हें मछली मारने का सूत्र और मंत्र मालूम है। इससे हमें येसु सिखाते है कि वे हमारे जीवन में चमत्कार करते हैं, यदि हम उनकी सुनते हैं।

इस घटना के द्वारा उन्होंने येसु को पहचान लिया और सब कुछ छोड़ कर येसु के शिष्य हो गये और उनके पीछे हो लिये। इसके पूर्व वे किसी और व्यवसाय, धन्धे के पीछे जाते थे। अब वे येसु के पीछे जाएगें और उनकी बातों पर ध्यान देगें। ईश्वर जिनको चाहता है उनको बुलाता है किसी भी परिस्थिति में और परिस्थिति से। येसु के हस्तक्षेप के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिये। ईश्वर हमें अपने व्यवसाय के लिए कुशल और खुशहाल बनाते हैं। ईश्वर आपको भी बुला रहे हैं; क्या आप ईश्वर को एक मौका देगें?

✍ -फादर पयस लकड़ा एस.वी.डी

Copyright © www.jayesu.com

Praise the Lord!

Saturday, 2 February 2019

वर्ष का ४ था रविवार: हिंदी प्रवचन (February 10, 2019)



मसीही प्रेम 

येरमियाह १:५,१७-१९ 
१ कुरिन्थियों १२:३१-१३:१३ 
लूकस ४: २१-३० 

प्रभु के  वचन में आज हम सुनते हैं संत पौलुस हम से कहते हैं - ‘‘मैं अब आप लागों को सर्वोत्तम मार्ग दिखाना चाहता हूँ।"  (१ कुरिन्थियों १२,३१) वह मार्ग क्या है? - वह मार्ग है प्रेम का मार्ग - वचन कहता है प्रेम सहनशील और दयालु है। प्रेम न तो ईर्ष्या  करता है, न डिंग मारता, न घमंड करता है। प्रेम अशोभनीय व्यवहार नहीं करता। वह अपना स्वार्थ नहीं खोजता। प्रेम  न तो झुँझलाता है और न बुराई का लेखा रखता है। वह दूसरों के पापों से नहीं बल्कि उनके सदाचरण से प्रसन्न होता है। वह सब कुछ ढाँक देता है, सब कुछ पर विश्वास  करता है सब कुछ की आशा  करता और सब कुछ सह लेता है’’ (1 कुरिन्थियों 13,4-7).  अक्सर  
ये सुनने को मिलता है कि बस-बस अब सहा नहीं जाता, बहुत हुआ अब।  पति पत्नि के बारे में, भाई बहन के बारे में, दोस्त दोस्त के बारे में यही कहा करते हैं। हम प्रभु येसु मसीह के प्रेम को देखें। उनका प्रेम सहनशील प्रेम हैं। उन्होंने कितना सहा उसका कोई अंदाजा नहीं है। उनका एक शिष्य  था यूदस स्कारियोति। उसके अंदर धन को लेकर इतना लालच था  और वह बहुत ही महत्वकांक्षी था। प्रभु येसु को ये मालुम था फिर भी सुसमाचार में हम पढते हैं कि प्रभु ने उसके हाथ में धन की जिम्मेदारी दी। प्रभु को मालुम था यूदस ही उन्हें पकडवायेगाा फिर भी उन्होंने अपने जीवन के अंतिम क्षणों में तक अपने अंतिम भोजन के समय यूदस को अपनी थाली में से लेकर रोटी खिलाई और अपना प्रेम दिखाया। कितना बडा प्रेम! कितन सहनशील प्रेम! प्रभु येसु का प्रेम दयालु प्रेम है। उन्हें करूणा का सागर कहा जाता है। सच्चा प्रेम डिंग नहीं मारता है। घमंड नहीं करता। प्रभु येसु में कोई घमंड नहीं था। मत्ती 11,28 में प्रभु येसु स्वयं कहते हैं मुझसे सिखो, मैं स्वभाव से नम्र और विनीत हूं। प्रभु येसु की नम्रता के बारे में फिलिपियों 2,-6-10 में हम पढते हैं कि वे ईष्वर थे और ईष्वर की बराबरी करने का उसको पूरा अधिकार था। पर उन्होंने अपने आपको दास बनाया। उन्होंने हर प्रकार के रोगी को चंगा किया। बडे बडे चमत्मार दिखाये; उन्होंने मूर्दों को जिलाया; उनके अंदर सामर्थ्य  था, शक्ति थी परन्तु कभी घमंड नहीं किया, वे नम्र थे विनीत थे। कभी डिंग नहीं मारते थे। वे लोगों के सामने अपने आपको छोटा बनाते थे। सच्चा प्रेम अशोभनीय व्यवहार नहीं करता। सम्मान करता  है। आज प्रेम के नाम पर कितने ही अशोभनीय  व्यवहार हो रहे हैं. प्रभु येसु ने सबों का सम्मान किया। संत लूकस19 में हम पढते हैं ज़केयुस जो कि एक पापी और बदनाम व्यक्ति था प्रभु येसु ने उसे इब्राहिम का पुत्र कहा। वे उसके घर गये और उनके यहां भोजन किया। जो भी उनके पास गया उनको उन्होंने ईष्वरीय प्रेम का एहसास दिया, सम्मान दिया। समाज से बहिष्कृत कोढियों को बडी ही नम्रता से स्पर्ष कर उन्हें चंगा किया। सच्चा प्रेम बुराई का लेखा नहीं रखता। मत्ती 18,21 में प्रभु येसु का शिष्य  पेत्रुस उनके पास आता और पूछता है कि प्रभु यदि कोई उनके विरूद्ध अपराध करता जाये तो उन्हें कितनी बार तक माफ किया जाये, सात बार तक। प्रभु उनसे कहते हैं कि सत्तर गुना सात बार माफ करना चाहिए। याने प्रभु पेत्रुस से कहा रहे हैं कि आप दूसरों के अपराधों का लेखा क्यों रखते हो? प्रभु हमारे अपराधों का लेखा नहीं रखता। और प्रभु हमारे अपराधों को नज़रअंदाज़ करता है। आगे हम पढते हैं कि सच्चा प्रेम दूसरों के पाप से नहीं उनके सदाचरण से प्रसन्न होता है। संत योहन 8  में हम एक पापिनी स्त्री के बारे में पढते हैं। सारे फरिसी उसके पापों को उजागर कर रहे थे। उसकी पापमय जिंदगी को उजागर कर रहे थे। परन्तु प्रभु येसु उसके पापों को ढंक देते और उससे कहते हैं - मैं भी तुम्हें दंड नही दूँगा शांति ग्रहण कर जाओ। हम तो फरसियों की तरह दूसरों की बुराईयों को जाहिर करने, दूसरों की कमियों को उजागर करने में माहीर हैं। प्रभु हमारी बुराईयों को नज़रअंदाज कर देते हैं। छोटा बना देते हैं। प्र्भु येसु के प्रेम में हम वे सारे गुण पाते हैं जो संत पौलुस के इस पत्र में बतलाए गये हैं। इस वचन के आधार पर हम अपने प्रेम को परखें। मेरा प्रेम कैसा  है? मेरे प्रेम  में कितनी सच्चाई है। आज हम प्रभु येसु मसीह से एक सच्चे प्रेम की सबक सिखें उनका पूरा जीवन एक मसीही के लिए, एक विश्वासी  के लिए एक आदर्श  हैं। एक मसीही या ईसाई  वही है जो मसीह का अनुसरण करता है और उनका अनुकरण करता है।  
अपने जीवन के अंतिम पलों में प्रभु येसु ने अपने शिष्यों  को बहुत ही महत्वपूर्ण शिक्षा दी जिसे हम संत योहन अध्याय 13 से लेकर 17 तक में पाते हैं. 13,34 में प्रभु कहते हैं - 
मैं तुम लोगों को एक नयी आज्ञा देता हूँ। तुम एक दूसरे को प्यार करो जिस प्रकार मैं ने तुम लोगों को प्यार किया उसी प्रकार तुम भी एक दूसरे को प्यार करो। यदि तुम एक दूसरे को प्यार करोगे तो उसी से लोग जान जायेंगे कि तुम मेरे  हो।  संत योहन के सुसमाचार 13,4 से लेकर हम पढते हैं प्रभु येसु अपने शिष्यों  के पैर धोते हैं,. यहूदी प्रथा में यह काम एक सेवक अथवा नौकर का है। वे कहते हैं कि तुम मुझे गुरू और प्रभु कहते हो और गुरू और प्रभु होते हुए भी यदि मैं ने तुम्हारे पैर धोये हैं तो तुम्हें भी अपने भाई बहनों के पैर धोना चाहिए। इतना बडा उदाहरण देने के बाद येसु ने कहा मैं तुम्हें एक नई आज्ञा देता हूँ - ‘‘एक दूसरे को प्यार करो, जैसे मैंने तुम्हें प्यार किया है वैसे ही तुम दूसरों को प्यार करो। क्यों जिससे कि लोग यह जान जायें कि तुम मेरे शिष्य  हो। येसु के शिष्य  होने की पहचान क्या है? गले में क्रूस या रोज़री पहनने से कोई ईसाई बनता है?, महज बपतिस्मा ग्रहण करने से क्या कोई येसु का शिष्य  बनेगा? ईसाई नाम रख लेने से  क्या कोई येसु का शिष्य बनेगा? मसीही होने की पहचान क्या है प्रभु स्वयं हमें बतलाते हैं। तुम्हारे प्रेम के द्वारा लोग  जान जायेंगे कि तुम मेरे शिष्य हो। प्रेम करना कितना कठीन है। वास्तव में प्रेम एक आध्यात्मिक गुण है। और वही व्यक्ति प्रेम कर  सकता है,  प्यार कर सकता है जो आध्यात्मिक है। और यही कारण है कि जिन स्थानों में आध्यात्मिकता नहीं है। जहाँ बहुत ज्यादा भौतिकतावाद है, उपभौतिकतावाद है, जहाँ शरीर पर ज्यादा जोर दिया जाता है, सांसारिकता पर ज्यादा जोर दिया जाता है वहाँ लोग प्रेम नहीं कर पाते हैं। और न ही उनका प्रेम टिकता है। हम अक्सर  जो करते हैं वो प्रेम नहीं है, प्यार नहीं है। अंग्रजी में दो शब्द हैं - एक है लव और दूसरा है लाइक।   हम जो अधिकतर करते हैं वो है लाइक करना, हम लव नहीं करते। अक्सर जिसको हम प्यार समझ रखें हैं वो प्यार नहीं, पसंद है। हमें कोई पसंद है क्योंकि हमें उसका शरीर पसंद है; उसकी नाक पसंद है; उसका चेहरा पसंद है; उसका हाव-भाव या फिर अदायें पसंद है; उसकी आँखें हमें पसंद हैं; उसकी बोली हमें पसंद है; उसकी चाल हमें पसंद है; उसकी प्रतिभायें हमें पसंद है; उसका व्यवहार हमें पसंद हैं। अक्सर जिसे हम प्यार कहते हैं वो वास्तव में पसंद है। ईश्वर  के प्रेम और संसार के प्रेम में  क्या अंतर है? एक विश्वासी  के प्रेम और एक अविष्वासी के प्रेम में क्या अंतर है? संत मत्ती के सुसमाचार 5,46-47 में प्रभु हमें समझाते हैं - यदि तुम उन्हीं से प्यार करते हो जो तुम्हें प्यार करते हैं तो इसमें पुरस्कार का दावा कैसे कर सकते हो? गैरयहूदी भी तो ऐसा ही करते हैं। याने गैर ईसाई भी तो ऐसा ही करते हैं। और यदि तुम अपने ही भाईयों को नमस्ते करते हो तो इसमें कौन सा बडा काम करते हो? गैर यहूदी भी तो ऐसे ही करते हैं। हम अक्सर प्यार करते हैं। लेकिन किसको? अपने ही लोगों को। अपने माता-पिता को, अपने भाई-बहनों को, अपने बच्चों को, अपने रिश्तेदारों को, अपने परिजनों को, अपने गोत्र के लोगों को, अपनी भाषा या बोली वाले लोगों को। हम उनके यहाँ आना जाना करते हैं जो हमारे यहाँ आते जाते हैं। हम उनकी मदद करते हैं जो हमारी मदद करते हैं। हम उनका भला चाहते हैं जो हमारा भला चाहते हैं। हम उनको बढावा देते हैं जो हमें बढावा देते हैं। क्या यह ईश्वरीय  प्रेम है? प्रभु येसु ने कहा कि जिस प्रकार मैं ने तुम्हें प्यार किया वैसे ही तुम एक दूसरों को प्यार करो। ईष्वर ने हमें किस प्रकार प्यार किया? योहन 3,16 में हम पढते हैं - ‘‘ईष्वर ने संसार को इतना प्यार किया कि उसने उसके लिए अपने एकलौते पुत्र को अर्पित कर दिया ताकि जो कोई उसमें विश्वास  करे उसका विनाश  न हो बल्किा वह अनन्त जीवन प्राप्त करे। ईष्वर ने संसार से इतना प्यार किया कि उसके लिए अपने एकमात्र बेटे को कुर्बान कर दिया। वास्तव में प्रभु येसु ने सारे संसार के लिए अपने आपको आर्पित कर दिया। इसी बात को प्रभु येसु संत योहन 15,13 में कहते हैं -  प्रे‘‘इससे बडा कोई प्रेम नहीं कि कोई अपने मित्रों के लिए अपने प्राण अर्पित कर दे।’’ इससे बडा कोई प्रेम हो सकता है क्या? प्रभु ने हमसे कोई मीठी बोली नहीं बोली, प्रभु ने हमें कोई संदेश  मात्र नहीं दिया। हमे प्रेम  का प्रवचन मात्र नहीं दिया, हमें उन्होंने प्रेम का सिर्फ वरदान ही नहीं दिया परन्तु उन्होंने अपने का प्रमाण अपने प्राणों की बली देकर दिया। स्तोत्र 103, 11 में वचन हम से कहता है - ‘‘आकाश पृथ्वी के ऊपर जितना ऊँचा है, उतना महान है अपने भक्तों के प्रति प्रभु का प्रेम।" प्रभु येसु बिल्कुल निर्दोष थे, उनका कोई दोष था। फिर भी उन्हें  पर चढाया गया। उन वेदना भरे क्षणों में भी उन्होंने अपने विरोधियों और अत्याचारियों को यह कह कर माफ कर दिया - हे पिता इन्हें क्षमा कर कि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं। उनको सताने वाले उन पर जुल्म ढाने वालों की वे भलाइ्र्र की बात करते हैं। उन्हें दंड से व मौत से बचाने का वे पिता से निवेदन करते हैं। कितना महान प्रेम!  यदि हम अपने को ईसाई मानते हैं  तो हमें सच्चे प्रेम की राहों को अपनाना होगा , लोग हमें  नाम से नहीं हमारे जीने के तरीके से  जाने कि हम ईसाई  हैं।  लोग हम में येसु के प्यार की झलक देखें। आमेन   

Saturday, 26 January 2019

वर्ष का तीसरा रविवार 27 जनवरी 2019


नहेमिया 8,2-6.8-10
1 कोरिंथियों 12, 12-30


 लूकस ,1-4. 4,14-24

इस्राएली लोगों को प्रभु ने अपनी चुनी हुई व निजी प्रजा बना लिया था। इनके ऊपर ईष्वर ने अपना असीम प्रेम उँडेल दिया था। पर इस प्रजा ने प्रभु के प्रेम को ठुकरा दिया व पराये दावताओं की पूजा आराधना की। तब प्रभु ने अपने लोगांे को शत्रुओं के हाथों दे दिया और ये लोग करीब पचास सालों तक अपने देष, अपने मुल्क से निर्वासित होकर बाबुल देष में बंदी व गुलाम बनाकर ले जाये गये थे। वहाँ से वापस लौटने पर शास्त्री व पुरोहित एज्ऱा इन्हें प्रभु की वाणी सुनाते हैं। आज के पहले पाठ में हमने सुना कि जब धर्मग्रंथ खोला गया तो सारी प्रजा उठ खडी हुई। तब एज्ऱा ने प्रभु, महान ईष्वर का स्तुतिगान किया और सब लोगों ने हाथ ऊपर उठाकर उत्तर दिया, ‘‘आमेन, आमेन’’! इसके बाद वे झूककर मूँह के बल गिर पडे और प्रभु को दंडवत किया। ये लोग संहिता का पाठ सुन कर रोते थे। वे प्रभु की वाणी को सुनकर बहुत की भावुक हो गए थे। बडे दिनों के बाद उनके लिए प्रभु की ओर से चिट्ठी मिली थी, धर्म ग्रंथ उनके लिए ईष्वर द्वारा दिया गया एक प्रेम पत्र था जिसे पढने व सुनने को ये लोग तरस रहे थे। इस दिन के विषय में नबी आमोस ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था -  ‘‘वे दिन आ रहे हैं, जब मैं इस देष में भूख भेजूँगा-रोटी की भूख और पानी की प्यास नहीं, बल्कि प्रभु की वाणी सुनने की भूख और प्यास’’ (आमोस 8ः11) प्रभु की वाणी सुनने के लिए भूखे और प्यासे थे। और जब प्रभु की वाणी उन्हें पढकर सुनाई गई तो वे उठ खडे हुए, हाथ खडे कर ईष्वर की आराधना की व मूह के बल गिरकर प्रभु के वचन के प्रति आदर व सम्मान दिखाया। उन्हें मूसा द्वारा कहे गये ये शब्द याद आये कि ‘‘ये तुम्हारे लिए निरे शब्द नहीं है, इन पर तुम्हारा जीवन निर्भर है।’’ (वि.वि. 32ः47)। हम दो क्षण के लिए आँखें बंद करें व अपने घरों में रखे पवित्र बाइबल को देखें, कितनी कोपियाँ है बाइबल की हमारे घरों में, वे कहाँ पर रखीं है। किस पेटी में है? ताक में है? या फिर अल्तार पर रखी है? उसके ऊपर कितनी धूल है, उसके अन्दर हमने क्या-क्या रखा है? हम खुद से आज एक सवाल पुछंे कि हम हमारे धार्मिक ग्रंथ का कितना आदर करते हैं? क्या हम प्रभु की वाणी को सुनकर भावुक हो जाते हंै? क्या प्रभु की वाणी पढते समय हमें ये लगता है कि सचमुच प्रभु स्वयं हमसे बातें कर रहे हैं। क्या प्रभु के वचन हमारे अस्तित्व को प्रभावित करते हैं? क्या प्रभु की वाणी हमारी अंतर आत्मा को चिरने वाली दुधारी तलवार की तरह हमारे अंदर प्रवेष करती है? यदि इन सब प्रष्नों का उत्तर ‘‘नहीं’’ है, तो इसका मतलब ये हुआ कि हमने प्रभु के वचन को प्रभु द्वारा हमें लिखा गया एक प्रेम पत्र नहीं माना है। प्रभु ने अपने प्रेम का  इज़हार पवित्र बाइबल के माध्यम से किया है, ठीक उसी प्रकार जैसे कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका को खत लिखता है। यदि कोई किसी को प्रेम-पत्र लिखता है और सामने वाला बदले में उससे प्रेम नहीं करता है, तो वह या तो उस पत्र को पढ़ेगा ही नहीं। यदि पढेगा भी तो जो उसमें लिखा है, वह उसे प्रभावित नहीं करेगा; उसे स्पर्ष नहीं करेगा। यदि हम पवित्र बाइबल को नहीं पढ़ते या फिर पढ़ने पर भी वचन हमें प्रभावित नहीं करता, वचन हमारे दिल को नहीं छूता है तो यह साफ ज़ाहिर है कि हमारे दिल में प्रभु के प्रति प्रेम की कमी है। यदि हम सचमुच में प्रभु से प्रेम करते हैं तो हम उनकी वाणी को सुनने के लिए तरसेंगे। शायद तेरे नाम फिल्म का यह गाना आप सबों ने सुना होगा तुम से मिलना बातें करना बडा अच्छा लगता है। जब कोई सच्चे दिल से प्रेम करता है। तो ऐसा होता है। उससे मिलना व बातें करना बडा अच्छा लगता है। क्या इस प्रकार के भाव पवित्र बाइबल पढने के लिए हमारे मन में आते हैं। जिस तरह से ये प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए ये गीत गाता है, क्या हम प्रभु के लिए ऐसे ही गा सकते हैं - ‘‘बाइबल खोलना, और वचन पढना बडा अच्छा लगता है, क्या है ये क्यों है जो भी हो हाँ मगर बडा अच्छा लगता है।’’ यदि ऐसा नहीं है तो हमें ये स्वीकार करना चाहिए कि हमारे दिल में प्रभु के प्रति पे्रम की कमी है। हम प्रभु को बस दुख के समय पुकारते हैं। उस समय उनसे कहते हैं प्रभु मैं तुमसे प्यार करता हूँ। तू मेरी परेषानी को दूर कर। हम घूटने टेकते हैं, मिस्सा चढाते हैं, मोमबत्तियाँ जलाते हंै। और फिर आफत टलने पर प्रभु को फिर भूल जाते हैं। यह कोई प्यार नहीं। यह बस धोखा है प्रभु के प्रति। लेकिन हम प्रभु को कभी धोखा नहीं दे सकते।
मंै ये सब किसी पर दोष लगाने के लिए नहीं कह रहा। परन्तु इसलिए कह रहा हूँ कि हम सब प्रभु के प्रेम को समझें। एक तरफा प्यार में कोई मज़ा नहीं। यदि प्रभु हमसे प्रेम करते हैं तो हमें भी उनसे वैसे ही प्यार करना चाहिए। और यदि हम प्रभु से सच्चे हृदय से प्यार करेंगे तो हम उनकी वाणी को सुनने, उसके वचनों को पढने के लिए तरसेंगे। प्रभु की वाणी हमारे हृदयों का स्पर्ष करेगी और हम उनकी वाणी पर कान देकर उनकी मरज़ी के अनुसार आचरण करेंगे।
विधि विवरण ग्रंथ 6ः6 में प्रभु का वचन कहता है- ‘‘जो शब्द मैं तुम्हें आज सुना रहा हूँ, वे तुम्हारे हृदय पर अंकित रहें।’’ और विवि 11ः18-21 में वचन कहता है ’’तुम लोग मेरे ये शब्द हृदय और आत्मा में रख लो। इन्हें निषानी के तौर पर अपने हाथ में और षिरोबन्द की तरह अपने मस्त्क पर बाँधे रखो। इन्हें अपने बाल- बच्चों को सिखाते रहो और तुम चाहे घर में रहो, चाहे यात्रा करो- सोते-जागते समय इनका मनन करते रहो। तुम इन्हें अपने घरों की चैखट और अपने फाटकों पर लिख दो।’’
क्योंकि ’’ये हमारे लिए निरे शब्द नहीं इन पर हमारा हमारा जीवन निर्भर है’’ (वि.वि. 32ः47)। मत्ती 4ः4में वचन कहाता है - ‘‘मनुष्य सिर्फ रोटी से नहीं जीता, वह ईष्वर के मुख से निकलने वाले हर एक शब्द से जीता है।’’ प्रभु का वचन ही हमारे जीवन का वास्तविक स्रोत है। हमारे प्रोटेस्टेंट भाई-बहन शायद इस बात को हमसे ज्यादा समझते हैं। उन्हें पवित्र बाइबल के कई वचन मुह जबानी याद होते हैं। हम वचन को जितना अधिक पढेंगे, जितना अधिक उस पर मनन करेंगे, हम ईष्वर को व अपने-आपको अधिक गहराई से समझेंगे। हम हमारे जीवन का राज समझ जायेंगे; हमारे जीवन का मकसद हम पर प्रकट हो जायेगा; हम प्रभु के करीबी हो जायेंगे; हमें स्वर्ग की रोहें साफ-साफ नज़र आने लगेंगी; तब हम इस दुनियाई, खोखलेपन, भौतिक सुखों व सांँसारिक माया-मोह से ऊपर उठकर ईष्वर की व स्वर्ग की बातें सोचेंगे, हम एक अर्थपूर्ण व सच्चा मसीही जीवन जीयेंगे।
प्रभु के वचन में ही हमारा सब कुछ निहित है। एक बार चख कर तो देखो, प्रभु कितना मधूर है। (स्तोत्र 34ः8) नबी एज़ेकिएल को एक दिव्य दर्षन में प्रभु का वचन दिया गया और कहा गया -‘‘मानवपुत्र! मैं जो पुस्तक तुम्हें दे रहा हूँ, उसे खाओ और उस से अपना पेट भर लो।’’ नबी कहते हैं - ‘‘मैंने उसे खा लिया; मेरे मुँह में उसका स्वाद मधु जैसा मीठा था।’’
आईये हम प्रभु के वचन के प्रति हमारे दिलों में प्यार जगायें। रोज़ प्रभु के वचनों को हमारे घरों में पढें व उस पर मनन चिंतन करें तथा उनपर आधारित जीवन व्यतित करें। यही प्रभु की मरजी है। यही प्रभु की ख्वहीष है, हम सब के लिए। जब हम ऐसा करेंगे तो हम पवित्र कलीसिया में एक ही शरीर के अंगों के रूप में जीवन बितायेंगे। आज दूसरा पाठ हमसे कहता है कि हम सब एक ही शरीर के अंग है। हमारे शरीर के किसी भी अंग में परेषानी या पीडा होती है तो सारा शरीर उस पीडा व दर्द में भाग लेता है। वैसे ही जब हम प्रभु के वचनों पर चलेंगे, तो हमारे भाई का दर्द मेरा दर्द होगा; सिरिया में गला रेतकर मारे गये लोगों का दर्द में अपने शरीर में अनुभव करूँगा; कंधमाल में यातना सहने वाले भाईयों और बहनों की पीडा मेरी पीडा बन जायेगी। प्रभु के मार्ग से भटकते किसी भी विष्वासी की मुझे वैसे ही चिंता होगी जैसे मैं अपने स्वयं की चिंता करता हूँ। यह कलीसिया की एकरूपता व सच्चा भात्र प्रेम सिर्फ प्रभु के वचनों को पढने, सुनने व उनको हमारे जीवन में उतारने पर ही आयेगा। 

आमेन।